द एक्स्पोनंट ग्रूप ऑफ जर्नल्स

संकल्पना

सन २००२ में सद्गुरु श्री अनिरूध्दजी (डॉ. अनिरुद्ध धैर्यधर जोशी, एम. डी. मेडिसिन) ने अपने १३ सूत्री योजनाओं की जानकारी देते हुए भक्ति-सेवा-ज्ञान त्रिसूत्री का उल्लेख किया था। उसमें ‘ज्ञान’ सूत्र पर आधारित ’जनरल नॉलेज बॅंक’ नामक योजना के अंतर्गत एक नई संकल्पना ने जन्म लिया और ६ मई २०१० को ’रामराज्य’ की संकल्पना सामने रखते हुए सद्गुरु श्री अनिरूध्दजी (बापूजी) ने ‘द एक्स्पोनंट ग्रूप ऑफ जर्नल्स’ की घोषणा की ।

अनिरुध्द बापूजी की संकल्पना के अंतरगत ’रामराज्य’ में ‘द एक्स्पोनंट ग्रूप ऑफ जर्नल्स’ एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण घटक है। विभिन्न क्षेत्रों में हरएक की प्रत्यक्ष और नियमित प्रगति हेतु यह जर्नल्स छापे जाने लगे।

एक्स्पोनंट जर्नल्स यानी क्या?

किसी भी क्षेत्र के निपुण व्यक्ति को ‘एक्स्पोनंट’ कहा जाता है। यह जर्नल्स ’एक्स्पोनंट’ नाम के स्तर के हैं क्योंकि, इस जर्नल में हर क्षेत्र का नया, पूर्ण एवं सामान्य ज्ञान हर क्षेत्र के निपुण लोगों से प्राप्त होता है। यह जर्नल हरएक को उसके संबंधित क्षेत्र में अद्यतन जानकारी प्रदान करानेवाला, विशेष और सामान्य ज्ञान की तालिका है।

डॉ. अनिरुद्धजी कहतें हैं, “हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जिन तरह तरह की मुसीबतों से झूझते हैं, इन जर्नल्स की वजह से अब झूझना नहीं पडेगा। जो ज्ञान हमें मिलना चाहिए था वह अब मिलेगा। जिन विषयों के जनर्ल्स हैं उन विषयों से संबंधित लोग इन जर्नल्स का इस्तेमाल करें।”

जर्नल्स यानी क्या? तो सिर्फ विचारों से नहीं बल्कि थिअरी और प्रैक्टीकल में भी अप-टू-डेट रखनेवाला! ’एक्स्पोनंट’ शब्द का अर्थ इससे जुडा हुआ है, अप-टू-डेट रखने से, उन्नती के लिए! उन्नयन के लिए!

यह एक्स्पोनंट जर्नल्स साल में चार बार हर तीन महीने के अंतराल में प्रकाशित किए जाते हैं। विशेष बात तो यह है कि यह सभी के लिए नि:शुल्क उपलब्ध हैं। इन जर्नल्स की जानकारी इस प्रकार है –

१. शेअर्स और स्टॉक मार्केट – द एक्स्पोनंट ग्रूप ऑफ जर्नल्स फॉर शेअर्स अँड स्टॉक्स से सामान्य व्यक्ति को शेअर्स और स्टॉक्स के बारे में उत्कृष्ट जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

२. हेल्थ ऐन्ड हेल्थ सर्व्हिसेस इन्फॉर्मेशन – सभी इन जर्नल्स द्वारा आरोग्य से जुडी अनेक बातें, उनका वैद्यकीय दृष्टी से किया गया विश्लेषण जान सकतें हैं। इसके अनुसार खयाल रखकर निर्भय और निर्मल जीवन का आनंद उठाने के लिए यह हेल्थ ऐन्ड हेल्थ सर्व्हिसेस इन्फॉर्मेशन जर्नल उपयुक्त साबित होगा।

३. इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी – आज का दौर ’सूचना प्रौद्योगिकी का युग’ माना जाता है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रफ्तार से होनेवाली प्रगति और नौकरी प्राप्त करने के लिए लगी होड को देखते हुए एक व्यक्ति के पास केवल एक कुशलता पर्याप्त नहीं है। इसी लिए हरएक के लिए नई जानकारी का होना बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। द एक्स्पोनंट ग्रूप ऑफ जर्नल्स फॉर इन्फॉर्मेशन ऐन्ड टेक्नॉलॉजी नामक जर्नल द्वारा अद्यतन जानकारी, सुधार और झुकाव प्रत्येक तक पहुंचेगा।

४. जनरल इंजिनिअरिंग – विज्ञान और प्रौद्योगिकी की निरंतर होती उन्नति की वजह से पहिए से लेकर उपग्रह तक हर चीज में नूतनता आ रहा है। इस उन्नति की रफ्तार बडी तेज है। अत: समय के साथ चलने के लिए आम लोग तथा इंजिनिअरिंग के छात्रों को अद्यतन रखने हेतु एक्सोपोनंट ग्रुप ऑफ जर्नल ऑफ जनरल इंजिनिअरिंग शुरु किया गया है।

५. इलेक्ट्रॉनिक्स – हमारे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल हो रही बहुतसी चीजें इलेक्ट्रॉनिक्स से जुडी हुई हैं। अत: ग्रामिण युवक, सामान्य लोग, उद्योजक, शैक्षणिक एवं अनुसंधान करनेवाले समुदायों तक इलेक्ट्रॉनिक्स का ज्ञान पहुंचाने का एकमात्र ध्येय है द एक्स्पोनंट ग्रूप ऑफ जर्नल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स का है। इस विषय का हरएक जर्नल इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के नये विकास के बारे में जानकारी तो देगा ही, इसके अलावा इस विषय के मूल सिद्धांत और जानकारी भी प्रदान करता है।

६. प्रोफेशनल मेडिसिन – द एक्स्पोनंट जर्नल फॉर प्रोफेशनल मेडिसिन का उद्देश्य है आरोग्य विषेशज्ञों को इस क्षेत्र में हो रहे विकास की पूरी जानकारी प्राप्त कराना।

७. चार्टर्ड अकाउंटंट्स – द एक्स्पोनंट ग्रुप ऑफ जर्नल्स फॉर चार्टर्ड अकाउंटंट्स मानो अपने लिए व्यावहारिक ज्ञान का खजाना खोल रहा है। यह ई-जर्नल ’चार्टर्ड अकाऊंटंट्स’ के लिए तो उपयुक्त है ही, इसके अलावा अकाउंट क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ’सीए’ की परीक्षा देनेवाले छात्रों के लिए भी बहुत ही उपयुक्त साबित होता है।

८. एमबीए – कोई भी क्षेत्र क्यों न हो व्यवस्थापन की कुशलता हर जगह पर उपयुक्त साबित होती है। इस क्षेत्र में करिअर का मौका बडे पैमाने पर उपलब्ध है। करिअर बनाने की इच्छा रखनेवाले लोगों के अलावा नये नये बदलाव जानने के लिए ’एमबीए’ जर्नल अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस जर्नल में बहुत अनुभवी व्यावसायिक लोगों के लेखों को शामिल किया गया है।

हर प्रकार के जर्नल के लेखों में सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी है। लेख लिखनेवाले यह व्यक्ति अपने अपने क्षेत्र के अत्यंत कुशल और अनुभवी हैं। इसी लिए उनके द्वारा लिखे गए लेख ज्ञान एवं अनुभव से परिपूर्ण हैं। पाठकों की सुविधा हेतु यह लेख संक्षिप्त और आसान किये जाते हैं।

‘ज्ञान’ और उसके लिए आवश्यक घटकों की जानकारी के द्वार सदैव खुले रखने के लिए, ’एक्स्पोनंट जर्नल्स’ का तोड नहीं है।

इस विषय में अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित वेबसाईट पर संपर्क करें।